आहर में डूबने से दो परिवार का बुझ गया चिरांग,घर में छाया मातमी महौल !
by admin
m v online bihar news/बक्सर / जिले के बलुआ गांव के दो बच्चो की आहर में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। जबकि एक बच्चे का शव अगले सुबह पानी के उपर आने के बाद बरामद कर लिया गया, तो वही दूसरे की तलाश जारी है ! बताया जा रहा है की एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। वही शव बरामद होने के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 20-20 हजार का चेक दोनों परिवारवालो को दिया गया।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर निवासी अजय राज का पुत्र अनुराग (12 वर्ष) और बलरामपुर निवासी सचिन राम का पुत्र रितिक कुमार (16 वर्ष) जो बुधवार की सुबह ही अपने-अपने घर से स्नान करने के लिए घर से बोलकर निकले थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घरवालों द्वारा दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी गई। तब जल्द ही अंधेरा घिर जाने के बाद आसपास के क्षेत्र में खोजबीन नहीं हो सकी। अगली सुबह बच्चे का शव पानी मे फूलकर तैरते हुए दिखाई दिया तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली और आनन फानन में प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। इस बीच बलरामपुर निवासी अनुराग का शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम घंटों जूझती रही। इस बीच तलाश करने में हो रही परेशानी को देखते हुए टीम द्वारा मोटरबोट मंगा कर फिर से तलाश किया जाने लगा। बावजूद कहीं शव नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से प्रयास शुरू किया तब जाकर करीब छह घंटे बाद दुसरा शव बरामद किया जा सका। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही सदर बीडीओ दीपचंद जोशी द्वारा मृतक दोनों परिवारों के स्वजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20-20 हजार का चेक दिया गया है। वही इस घटना के बाद दोनों परिवार में मातमी महौल छा गया है ! वही परिजनों की रो-रो बुरा हाल हो गया है !

