इस बार की जीत का बागडोर युवा नए मतदाताओं की हाथ में,नए वोटरों के पास है चाबी
by admin
M V ONLINE BIHAR NEWS/बक्सर/बिहार विधानसभा चुनाव की नयी मतदाता सूची यह ब्या कर
रही है ! की 2015 के चुनाव से इस बार लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में तक़रीबन 13 हजार से साढ़े 16 हजार तक नए मतदाता जुड़े हुए हैं।
हालांकि बक्सर विधानसभा क्षेत्र इसका एक अपवाद है। ऐसे में इस बार जीत की ताज उसी दल को हो सकता है, जो युवाओं का दिल जीतने
में कामयाब है।

किस विधानसभा में कितने नए
मतदाता
आपको बता दे की बक्सर जिले में इस बार प्रथम चरण में यानी की
28 अक्टूबर को मतदान होगा। वही जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली आंकड़ों
के मुताबिक इस बार नए मतदाता जोड़े गए है ! बक्सर लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव
की तुलना में 3065 नए मतदाता जोड़े गए हैं।
इसी तरह ब्रह्मापुर
में 15615,
डुमरांव नए मतदाता 16558
राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 12954
नए वोटर मतदाता सूची में इस बार जोड़े गए हैं। जबकी जिला
प्रशासन द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने लेकर चलाए गए अभियान का भी असर दिख
रहा है !
नए मतदाताओं में महिलाओं की भी अच्छी संख्या
बक्सर जिले
में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वही पांच सालो की अंतराल में जुड़े नए मतदाताओं
में से महिलाओं की अच्छी संख्या है बताई जा रही है।
पिछले के अपेक्षा कहा कितनी महिला मतदाता बढ़ी
माना जाए तो ब्रह्मापुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव
यानी 2015 के चुनाव में महिला मतदाताओ की संख्या 144912 थीं, जो की इस बार यहा संख्या बढ़कर 153992 हो
गई है। वही
डुमरांव में भी पिछले चुनाव में 136126 की अपेक्षा इस बार 146448 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में
शामिल किए गए हैं। वही देखा जाए तो राजपुर में तकरीबन 7 हजार महिला वोटरों की
संख्या बढ़ी है। हालांकि, बक्सर
में केवल 2113 नई महिला वोटर ही जोड़ी गईं हैं।
इस बार के आंकड़ों में चार विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या क्षेत्र तथा कुल मतदाता और नए
मतदाता व महिला मतदाता की संख्या
ब्रह्मापुर 331771 15615 153992
बक्सर 280912 3065 131361
डुमरांव 312066 16358 146448
राजपुर 319070 12994 150518

