दहेज लोभियों ने बाइक के लिए लौटा ले गए बरात तोड़ दि शादी
by admin
m v online bihar news/बक्सर/बनारपुर/दहेज के लिए प्रतारित होने की खबर तो अक्सर हम सुने थे लेकिन आज दहेज को ले कर के एक एसी खबर मुफसिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गाँव से आ रही है ! जहा दहेज लोभियों ने जन्नत खान की पुत्री की शादी एक दो पहिया वाहन के लिए टूट गई यह घटना उस वक्त हुआ जब जन्नत खान अपनी पुत्री की शादी भोजपुर जिले के जगदीशपुर गाँव के निवासी नसरुदीन खान के पुत्र जावेद खान से तय की गई थी जिसमे 25 सितम्बर को शादी की बरात आने वाली थी लेकिन वाक्या ऐसा हुआ की शादी के एक दिन पहले लड़केवाले की बहन नरगिस फरजान तथा बहनोई संजय खान ने फोन कर के कहा की आपके यहा कल बरात नहीं आएगी कियोंकि लड़के वाले ने अपाचे मोटरसाइकल की मांग की जा रही है ! जो की अब तक नहीं दि गई है वही इसके बारे में लड़की के पिता का कहना है की लड़के को मै अपने उपहार स्वरूप लगभग 1 लाख 5 हजार रूपये,नगद 48 हजार रूपये की सोने की चेन और 10 हजार रूपये के कपड़े दिया था उस वक्त बाइक की मग नहीं की गई थी ! जबकि दहेज लोभियों ने इन्हें मजबूर मानकर इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रहे है ! वही लड़की के पिता के द्वारा लड़के,उसके पता समेत सात लोगो को अभियुक्त बनाते हुएप्राथमिकी दर्ज कराई गई है !

