anish अवैध रूप से पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर पहुचे वन बिभाग के कर्मी,हथियार छोड़ भागे तस्कर - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 अवैध रूप से पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर पहुचे वन बिभाग के कर्मी,हथियार छोड़ भागे तस्कर

by admin

m v online bihar news/बक्सर/रविवार को स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ओझाबरांव गांव को जाने वाली नहर मार्ग में सड़क के किनारे लगे पेड़ों के काटने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों मिली! सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी चंदन कुमार सहित तीन कैटल गार्ड पहुंच गए। हांलाकि, विभागीय अधिकारी और पुलिस को देखते ही तस्कर पेड़ काटने वाला हथियार फेंककर जंगल के रास्ते नौ दो ग्यारह हो गए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके से बार-बार सूचना मिल रही है कि नहर के किनारे सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों की कटाई कुछ तस्करों के द्वारा की जा रही है। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी चंदन कुमार तीन गार्ड लेकर चौगाई पहुंचे तो मामला सच साबित हुआ और सरकारी जमीन पर लगे पेड़ काटने वाला गिरोह अधिकारी और पुलिस को देखते ही आरी और कुल्हाड़ी फेंककर नौ दो ग्यारह हो गए। वनकर्मियों के द्वारा ओझाबरॉव और बसंतपुर नहर मार्ग पर तकरीबन दो किलोमीटर तक वनों का निरीक्षण किया गया। सभी पेड़ सुरक्षित मिलने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस मिली। छानबीन में कैटल गार्ड धीरज सिंह, रंजीत सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।