anish सिमरी-महादलित समुदाय के लोगो ने पंचायत भवन कार्य को रोका तो पुलिस ने काम को करवाया शुरू - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

 सिमरी-महादलित समुदाय के लोगो ने पंचायत भवन कार्य को रोका तो पुलिस ने काम को करवाया शुरू

by admin

m v online bihar news/बक्सर/सिमरी प्रखंड क्षेत्र के परसनपाह पंचायत में बन रहे सरकारी पंचायत भवन के निर्माण कार्य को महादलित समुदाय के लोगों ने रोक दिया। उनसभी लोगो का कहना है ! कि इस जमीन पर हम तक़रीबन 20 वर्षों से रह रहे हैं। जबकि शुक्रवार की देर रात को कार्य एजेंसी द्वारा जेसीबी मशीन से अधिकांश क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, और हम सभी लोगो को उस जमीन से हटाने तैयारी हो रही है। वही पिडित महादलित समुदाय के लोग जिसमे पारस पासवान, विजय पासवान, अशोक पासवान, श्रीराम पासवान, रवि पासवान इन सभी लोगो ने कहा की सरकार के द्वारा बन रहे पंचायत भवन से हम सभी की कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन प्रशासन हम लोगों को वहां से हटाने से पहले हम लोगो को किसी जगह पर पुनर्वास करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम लोग इस कार्य को होने नहीं देंगे ! जेसे ही इस मामले की जानकारी सिमरी अंचलाधिकारी अनिल कुमार को मिली तो वो बिना देर किये  सिमरी थानाध्यक्ष राहुल कुमार को ले कर मौके पर पहुंच महादलित समुदाय के लोगों को समझा बुझाकर निर्माण कार्य को शुरु कराया। लेकिन उनके जाने के बाद फिर आक्रोशित लोगों ने कार्य को बंद करा दिया। जब इस मामले में अंचलाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया की कुछ लोग जो की सरकारी जमीन पर अनधिकृत रूप से पेड़ पौधे लगाए थे, व उसकी  देखभाल करने के लिए आते जाते थे। लेकिन वो जमीन सरकारी पंचायत भवन और तिलक राय के हाता ओपी के भवन निर्माण के लिए दि जा चुकी है। इस स्थिति में वहां किसी को भी रहने की अनुमति नहीं दि जा सकती है। आपको बता दे कि तिलक राय के हाता ओपी पुलिस जब घटना स्थल पर पहुची तो त्वरित आदेश करते हुए निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया गया। जिसके बाद महादलित समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश हो गया है !