anish वंशावली प्रमाण पत्र में हुआ बदलाव जाने अब कहां बनेगा। - . "body"

    hedar kana

      MVONLINEBIHARNEWS के GOOGLE पेज पर आप सभी का स्वागत है. विज्ञापन या खबर देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे 7050488221 आप हमें YOUTUBE और FACEBOOK पर भी देख सकते हैं।

वंशावली प्रमाण पत्र में हुआ बदलाव जाने अब कहां बनेगा।

BY ADMIN 

M V ONLINE BIHAR NEWS/ पटना :- वंशावली को लेकर के पहले कई बार लोगों को सोचना पड़ता था लेकिन अब इस चिंता से सभी बिहारवासी मुक्त हो जाएंगे क्योंकि बिहार पंचायती राज विभाग के प्रमुख के सचिव माहिर कुमार सिंह ने एक पत्र जारी कर बताया है कि ग्राम कचहरी के स्तर से वंशावली तैयार होगी एवं पंचायत के सचिव उसे निर्गत करेंगे। वंशावली प्रमाण पत्र के लिए साक्ष्य के साथ एक आवेदन पंचायत सचिव को भी देना होगा।

देना होगा 10 रुपये 

वंशावली प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शुल्क के रूप में ₹10 देना होगा। वहीं शपथ पत्र पर अपनी वंशावली का विवरण व स्थानीय निवासी होने से संबंधित साक्ष्य के साथ आवेदन पंचायत सचिव को देना है। बिना शुल्क आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंचायत सचिव शुल्क लेने के बाद उसकी रसीद भी देंगे। पंचायत सचिव प्रत्येक आवेदन का पूरा विवरण पंजी में एंट्री करने के बाद दोबारा वंशावली के लिए ₹100 का शुल्क निर्गत किया गया है। आगे बताया गया है कि पंचायत सचिव अधिकतम 7 दिनों के अंदर संबंधित आवेदन पर जांच करने के बाद अपनी अनुशंसा के साथ कचहरी सचिव को वंशावली उपलब्ध करा देंगे। साथ ही एक आवेदन की छाया प्रति कार्यालय में सुरक्षित रख लेंगे। तो कुछ इस कदर वंशावली प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। 