By admin
M v online Bihar news/बक्सर/चक्की/ अक्सर आप ऐसा देखे होंगे कि शादी में घोड़े और गाड़ियों पर सवार होकर के दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए जाता है। लेकिन आज एक ऐसी बरात के बारे में हम चर्चा करेंगे जो अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए दूल्हे राजा उड़न खटोला का इस्तेमाल किए। जि हा हम बात कर रहे हैं। चक्की प्रखंड के परसिया गांव की जहां इंजीनियर दूल्हा शादी के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने रवाना हुआ। दियरांचल में पहली बार हेलीकॉप्टर से बारात जाने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी थी। लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में चक्की ओपी की पुलिस पहले से ही तैनात थी।
चक्की प्रखंड के चंदा पंचायत स्थित परसिया गांव निवासी गांव निवासी सुरेन्द्र नाथ तिवारी का बेटा राजू तिवारी रेलवे में इंजीनियर के पद पर आंध्र प्रदेश में तैनात है। उसकी शादी भोजपुर जिले के बडहरा प्रखंड स्थित रामशहर गांव निवासी स्व.वीरेन्द्र कुमार चौबे की पुत्री कृपा कुमारी से होनी है। इंजीनियर दूल्हे का अरमान था कि वह उड़न खटोले से अपनी दुल्हनिया लेकर आएगा। अपने अरमानों को साकार करने के लिए आठ लाख में हेलीकॉप्टर बुक कराया था।